HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

हरियाणा में मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

आज पूरा भारत संविधान की 75वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भगवत गीता सदन में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने संविधान के पवित्र ग्रंथ के सामने नतमस्तक होकर भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2015 में बाबा साहेब की 125वीं जयंती पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की थी। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments