HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा का विधानसभा सत्र 13 से.. सीएम सैनी बोले-कांग्रेस नहीं चुन पाई...

हरियाणा का विधानसभा सत्र 13 से.. सीएम सैनी बोले-कांग्रेस नहीं चुन पाई नेता विपक्ष

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 13, 14 और 18 नवंबर को विधानसभा का सत्र होगा। पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उस पर चर्चा होगी और हम कुछ विधेयकों के बारे में भी सोच रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह विपक्ष का मामला है कि वे विपक्ष के नेता के रूप में किसे चुनते हैं। अभी तक कांग्रेस नेता विपक्ष नहीं चुन पाई है। सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। लोगों को पता है कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है पर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जनता यह जानती है कि वह जो कहते हैं, वह करते हैं और उन्होंने किया है।

हर परिवारजन से सीधा संपर्क

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर पहुंचे परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। सीएम ने उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं। सीएम हर रोज राज्य के दूर-दूर से आने वाले लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण तत्परता से कराते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments