HomeHindi Newsहर्षित राणा की गेंदबाजी ने दिलाई भारतीय टीम को शानदार जीत

हर्षित राणा की गेंदबाजी ने दिलाई भारतीय टीम को शानदार जीत

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर खेले जा रहे चौथे T20 मुकाबले में भारत के टीम ने इंग्लैंड की टीम को 15 रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा था जब आप में इंग्लैंड की टीम 166 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए हर्षित राणा गेम चेंजर साबित हुए। क्योंकि शिवम दुबे की जगह कनकशन के तौर पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

अच्छी शुरुआत के बावजूद हारा इंग्लैंड

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को एक शानदार शुरुआत मिली थी और इंग्लैंड की टीम का स्कोर एक वक्त पर 62 रन था और एक विकेट नहीं गिरा था लेकिन जैसे ही पावरप्ले की आखिरी गेंद पर बेन डकेट आउट हुए पूरे मैच की कहानी पलट गई। डकेट ने 19 गेंद में 39 रनों की शानदार पारी खेली। फिल सॉल्ट ने 21 गेंद में 23 रन बनाए। कप्तान बटलर तीन गेंद में सिर्फ दो रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए।

इंग्लैंड की टीम की ओर से इस मुकाबले में हैरी ब्रुक ने सिर्फ 26 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। लेकिन आज फिर वरुण चक्रवर्ती ने ही उनका विकेट हासिल किया। इसके अलावा लिविंगस्टन ब्रायडन कार्स, बेथेल कुछ खास नहीं कर सके। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 28 रन लेकर दो सफलता हासिल की। रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 28 रन दिए और तीन सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments