HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या ने कर दिया कमाल, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर 1...

हार्दिक पांड्या ने कर दिया कमाल, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर 1 ऑलराउंडर

भारतीय टीम अब t20 विश्व कप की नई चैंपियन है। भारत ने दूसरी बार t20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की टीम की बात की जाए तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत की जीत में अहम किरदार निभाया। हार्दिक पांड्या अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो भारतीय टीम शायद ही वर्ल्ड चैंपियन बनती, क्योंकि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से भारतीय टीम को मैच जिताने में मदद करते हैं और अब हार्दिक पांड्या ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आईसीसी T20 रैंकिंग के नंबर एक ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के ऊपर विश्व कप से पहले काफी सवाल थे। क्योंकि हार्दिक पांड्या का आईपीएल बिल्कुल भी अच्छा नहीं गुजरा था। लेकिन विश्व कप में पहुंचते ही हार्दिक पांड्या का बल्ला भी बोलने लगा और गेंद से विकेट भी हार्दिक पांड्या लगातार भारतीय टीम को विकेट दिलाते रहे। फाइनल में तो हार्दिक पांड्या के स्पेल की बदौलत ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और अब हार्दिक पंड्या T20 फॉर्मेट के नंबर एक ऑलराउंडर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments