HomeHindi NewsChhattisgarh Newsस्कूलों में कल मनेगा गुरु पूर्णिमा उत्सव.. सीएम साय ने दिए यह...

स्कूलों में कल मनेगा गुरु पूर्णिमा उत्सव.. सीएम साय ने दिए यह निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग को राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कल यानि 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव के गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए हैं। रविवार होने के कारण आज स्कूलों में गुरु पूर्णिमा का पर्व नहीं मनाया जा सका। सीएम ने कहा कि विद्यालयों में इसका आयोजन साधु-संतों, गुरुजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होगा। इस दौरान सरस्वती वंदना, गुरुवंदना, दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही गुरुजनों व शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

हमारी संस्कृति में गुरु देवतुल्य

सीएम विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर ग्राम-बड़े जुंगेरा, तहसील-डोंडी लोहारा, जिला-बालोद में कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश लाने वाले गुरु को हमारी संस्कृति में देवतुल्य माना गया है। समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments