HomeHindi NewsIPL में इस बड़े खिलाड़ी को रिटेन करने जा रही है GT...

IPL में इस बड़े खिलाड़ी को रिटेन करने जा रही है GT की टीम

साल 2022 में आईपीएल का पहली बार खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़ा फैसला करने जा रही है। दरअसल रिपोर्ट्स में यह खबरें सामने आ रही है कि गुजरात टाइटंस की टीम स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिटेन करने जा रही है। टाइम्स आफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस की टीम में रिटेन होते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2024 के सीजन में नहीं खेल सके थे मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से खेलते हैं। आईपीएल 2024 में मोहम्मद शमी चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर थे। साल 2023 में मोहम्मद शमी ने विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला खेला था उसके बाद से शमी लगातार चोटिल चल रहे हैं और इस वक्त रिहैब कर रहे हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल को गेंदबाजी करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

मोहम्मद शमी जल्द से जल्द फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वो पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन उससे पहले शमी के लिए यह एक अच्छी खबर आ गई है कि गुजरात टाइटंस की टीम उन्हें रिटेन करने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments