HomeHindi NewsGT ने जीती हारी हुई बाजी, गिल की बतौर कप्तान पहली जीत

GT ने जीती हारी हुई बाजी, गिल की बतौर कप्तान पहली जीत

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का पांचवा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 रनों से मुंबई इंडियंस की टीम को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने एक जीती हुई बाजी गवा दी है।

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन जैसे ही साइ किशोर ने रोहित शर्मा का विकेट आउट किया उसके बाद कहानी बदल गई।

मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से सर्वाधिक रन डिवाल्ड ब्रेविस ने बनाये। ब्रेविस ने 46 और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। अंतिम 6 गेंद में मुंबई की टीम को जीत के लिए 19 रनों की आवश्यकता थी। शुरुआती दो गेंदों पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक छक्का और एक चौका लगा दिया था लेकिन तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। अंतिम ओवर उमेश यादव ने किया।

गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से उमेश यादव, मोहित शर्मा,ओमरजई और स्पेंसर जॉनसन ने दो-दो सफलता हासिल की। इस तरह से एक हारी हुई बाजी गुजरात टाइटंस ने जीत ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments