HomeHindi Newsकेदारघाटी में क्षतिग्रस्त मार्गों का जमीनी निरीक्षण, पैदल यात्रा जल्द शुरू कराने...

केदारघाटी में क्षतिग्रस्त मार्गों का जमीनी निरीक्षण, पैदल यात्रा जल्द शुरू कराने की कोशिशें

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते हो रहे नुकसान, क्षतिग्रस्त मार्गों का आंकलन व यात्रा दोबारा शुरू करने की संभावनाओं की जिलाधिकारी सौरभ गहरवार लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग,पीडब्लूडी,सिंचाई सहित संबधित विभागों के साथ यात्रा मार्ग का कुंड तक निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल को सुरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। बैकअप के तौर पर कुंड बैराज की ओर एक बेली ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए। चुन्नी बैंड वाले मार्ग को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बसुकेदार को अगस्त्यमुनि से जोडऩे वाले गंगा नगर पुल को सुरक्षित करने के लिए नदी का बहाव कम होने पर एक सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश भी पीडब्लूडी ऊखीमठ को दिए। जिन स्थानों पर सडक़ संकरी है उन स्थानों पर सडक़ चौड़ीकरण के प्रयास करने के भी निर्देश दिए ताकि यात्रा एवं सामान्य तौर पर भी जाम की स्थिति न बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments