HomeHindi NewsHaryanaअयोध्या धाम के लिए बस को दिखाई हरी झंडी.. श्रद्धालुओं से मिले...

अयोध्या धाम के लिए बस को दिखाई हरी झंडी.. श्रद्धालुओं से मिले सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंदर कल्याण और राम कुमार कश्यप मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र लोगों को तीर्थ स्थलों का दौरा करवाया जा रहा है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने श्रद्धालुओं से मुलाकात तो सभी भावविभोर हो गए। बुजुर्गों ने सीएम मनोहर लाल को आशीर्वाद दिया और रामलला के दर्शन के लिए अवसर मिलने पर उनका धन्यवाद भी दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments