HomeHindi Newsहोम स्टे के लिए 60 हजार रुपये प्रति कमरे का अनुदान.. उत्तराखंड...

होम स्टे के लिए 60 हजार रुपये प्रति कमरे का अनुदान.. उत्तराखंड की धामी सरकार की पहल

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अहम फैसला किया है। अब ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर और उससे लगे ट्रेक रूट के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में होम स्टे के दृष्टिगत नए भवन निर्माण करने पर संबंधित भवन स्वामी को 60 हजार रुपये प्रति कक्ष के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। इसमें शौचालय समेत अन्य सुविधाएं आवश्यक हैं। जिन व्यक्तियों के पास भवन पहले ही बने हैं, उनके कक्षों को सुसज्जित करने के लिए 25 हजार रुपये तक अनुदान देय है। राज्य में ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना में यह प्रविधान किए गए हैं। दरअसल धामी सरकार राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के साथ ही इसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है। इसीलिए मेरी योजना-मेरी सरकार कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना लाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments