HomeHindi NewsDelhi Newsकिसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना.. खरीफ की फसलों की एमएसपी...

किसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना.. खरीफ की फसलों की एमएसपी बढ़ाई

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिए गए हैं। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी को मंजूरी दी है। धान का नया एमएसपी 2,300 रुपए किया गया है जो पिछली एमएसपी से 117 रुपए अधिक है। कपास का नया एमएसपी 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपए पर मंजूरी दी है, जो पिछली एमएसपी से 501 रुपए ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments