HomeHindi Newsगूगल नेविगेशन, भाशिनी ऐप और एआई का होगा प्रयोग.. प्रयागराज महाकुंभ की...

गूगल नेविगेशन, भाशिनी ऐप और एआई का होगा प्रयोग.. प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां की जा रही हैं। प्रयागराज शहर 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 की मेजबानी करेगा। अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि महाकुंभ 2025 को लेकर हमारी जो परियोजनाएं शहर में परिचालित हो रही थीं उनका डिजिटलीकरण किया गया है। इस बार गूगल ने अपनी नीति बदलकर हमें एक नेविगेशन सुविधा उपलब्ध करवाई है उससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। लोग मेला क्षेत्र के सभी क्षेत्रों को अपने गूगल नेविगेशन से देख सकेंगे। इसके अलावा खोया और पाया केंद्रों पर भाशिनी ऐप का प्रयोग किया गया है।

2700 कैमरे लगाए जा रहे हैं

उन्होंने बताया कि इस बार एआई का प्रयोग किया गया है। करीब 2700 कैमरे लगाए जा रहे हैं जो एआई सक्षम हैं। एआई चैटबॉट को भी लाया गया है जो एक एआई ऐप है जिसमें यदि कोई कुंभ से संबंधित किसी भी भाषा में सवाल पूछता है तो उसे जवाब मिल जाएगा। पहले दिन ही करीब 15 से 16 हजार लोगों ने एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments