HomeHindi Newsकंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी.. 5 की मौत-25 घायल, रेलमंत्री ने यह...

कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी.. 5 की मौत-25 घायल, रेलमंत्री ने यह कहा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई जिससे 5 की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments