HomeHindi Newsभारतीय टीम के लिए आई अच्छी खबर, चोट के बाद अभ्यास करने...

भारतीय टीम के लिए आई अच्छी खबर, चोट के बाद अभ्यास करने लौटा स्टार खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्ट्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में बेहद कम ही समय बाकी रह गया है। भारतीय टीम इस वक्त जमकर अभ्यास कर रही है और भारतीय टीम ने दो दिनों का मैच सिमुलेशन मैच भी खेल लिया है। जहां पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। लेकिन इसी मैच सिमुलेशन मैच के दौरान भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को चोट भी लगी जिनमें से एक खिलाड़ी शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर भी हो चुके हैं।

चोट के बाद फिर से अभ्यास करने पहुंचे केएल राहुल

इसी मैच सिमुलेशन मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को भी एल्बो में चोट लगी थी और केएल राहुल अभ्यास छोड़कर मैदान के बाहर चले गए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि केएल राहुल वापस लौट आए हैं और केएल राहुल ने जितनी भी बल्लेबाजी की है वह बल्लेबाजी में काफी सहज दिखाई दिए हैं और यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर है।

आपको बता दें शुभमन गिल को अंगूठे में चोट लगने की वजह से बाहर होना पड़ा है और अब शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। लेकिन केएल राहुल की चोट को लेकर एक अच्छी खबर आई है और केएल राहुल ने बल्लेबाजी की है, यानी वह पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments