HomeHindi NewsBusinessहोमलोन लेने वालों के लिए खुशखबरी.. इतनी घट सकती है आपकी EMI

होमलोन लेने वालों के लिए खुशखबरी.. इतनी घट सकती है आपकी EMI

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि होम लोन लेने वालों को खासकर फ्लोटिंग रेट होम लोन वालों को अपनी ईएमआई में कमी देखने को मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि बैंक जल्द ही इस रेट कट का फायदा ग्राहकों को देंगे। इस कटौती के बाद रेपो रेट अब 6 प्रतिशत पर आ गया है। इस बदलाव से होम लोन लेने वालों को भविष्य में और रेपो रेट में कटौती देखने को मिल सकती है। इससे होम लोन पर ब्याज दर और कम हो जाएगी।

इतनी हो सकती है ईएमआई कम

50 बेसिस पॉइंट की रेपो रेट कटौती से होम लोन लेने वालों को उनकी ईएमआई पर काफी बचत होगी। उदाहरण के तौर पर अगर 20 साल के होम लोन पर मूल ब्याज दर 9 प्रतिशत थी तो 0.5 प्रतिशत की कमी होकर 8.5 प्रतिशत हो जाती है। ऐसे में ईएमआई में काफी बचत होगी।

हर महीने करीब 1,176 का फायदा

अगर किसी ने 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन 9 फीसदी की दर पर लिया है और उसकी किस्त 26,247 थी तो अब यह घटकर 25,071 रह जाएगी। इस तरह उसे हर महीने करीब 1,176 का फायदा होगा। टोटल टेन्योर में यह फायदा 2.82 लाख रुपये का होगा। इसी तरह अगर किसी ने 15 लाख रुपये लोन लिया है तो ईएमआई करीब 650 रुपये या उसके आसपास तक कम हो सकती है। ऐसे में ग्राहक अपने बैंक जाकर इस संबंध में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments