HomeHindi NewsEntertainmentरिलीज को तैयार गुड बैड अग्ली.. जानें फिल्म की कहानी और रिलीज...

रिलीज को तैयार गुड बैड अग्ली.. जानें फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

साउथ के अभिनेता अजित कुमार की आगामी फिल्म गुड बैड अग्ली का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की कहानी में एक निडर डॉन अपने क्रूर तरीके और हिंसक जीवन को बदलने की कोशिश करता है ताकि वह समाज में अपने परिवार के साथ शांति से रह सके। लेकिन उसका काला अतीत और क्रूर कार्य उसका पीछा करना जारी रखते हैं। वह उनका सामना करता है और उन पर विजय प्राप्त करता है। यह प्रतिशोध, वफादारी और सत्ता की कीमत की कहानी है। अभिनेता अजित कुमार फिल्म में कई लुक में नजर आएंगे।

भारत से पहले यूएसए में होगी रिलीज

फिल्म को यूएसए में 09 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है। वहां इसकी बुकिंग शुरू। अब भारत से पहले अजित की यह फिल्म विदेश में परचम लहराने को तैयार है। गुड बैड अग्ली फिल्म भारत में 10 अप्रैल को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में अजित के साथ तृषा भी मुख्य भूमिका में होंगी। संगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है। नवीन ने फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments