HomeHindi NewsDelhi Newsबजट के आंकड़े दे रहे, महाकुंभ में मरने वालों के भी दें...

बजट के आंकड़े दे रहे, महाकुंभ में मरने वालों के भी दें : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है। महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दें। महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। मौतों, घायलों के इलाज, दवाइयों, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और सच्चाई छिपाने वालों को सजा मिले। हम डबल इंजन सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई दोष नहीं था तो आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments