HomeHindi NewsBihar Newsस्पेशल स्टेटस दो या विशेष पैकेज.. जेडीयू ने सर्वदलीय बैठक में रखी...

स्पेशल स्टेटस दो या विशेष पैकेज.. जेडीयू ने सर्वदलीय बैठक में रखी मांग

सर्वदलीय बैठक पर जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, शुरुआत से यह हमारी पार्टी की मांग रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को लेकर बड़ी-बड़ी रैलियां की हैं। अगर सरकार को लगता है कि ऐसा करने में कोई समस्या है तो हमने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी है। हमने बिहार में बाढ़ की समस्या को भी रखा। इसका कारण नेपाल का पानी है, जिस पर भारत सरकार ही बात कर सकती है। यही दो मुख्य मुद्दे हमने उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments