HomeHindi Newsगिल और पंत ने संभाली भारत की पारी, शतक की ओर बढ़...

गिल और पंत ने संभाली भारत की पारी, शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम ने दूसरे दिन के पहले सेशन में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर शुभमन गिल 70 और रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम की पारी को शुभमन गिल और ऋषभ पंत की साझेदारी ने संभाला है। ऋषभ पंत ने भी 60 रनों की पारी खेली। लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।

फिलहाल यहां से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्कोर से 40 रन पीछे है। और अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में कम से कम 50 रनों की बढ़त हासिल कर लेती है तो मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी। क्योंकि यहां पर चौथी पारी में बल्लेबाजी भारतीय टीम को करनी है और भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि यहां पर 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करना पड़े।

अब देखना ये है कि लंच के बाद भारतीय बल्लेबाज किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। क्योंकि अभी सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर को भी बल्लेबाजी करने आना है और यहां से भारतीय टीम आसानी से 100 से ऊपर रनों की बढ़त हासिल कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments