HomeHindi NewsHaryanaगीता-बबीता के साथ किया था भेदभाव.. ताऊ ने हुड्डा की ले ली...

गीता-बबीता के साथ किया था भेदभाव.. ताऊ ने हुड्डा की ले ली क्लॉस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा की सीट खाली हो रही है। अगर मेरा बहुमत होता तो मैं विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजता जिससे पूरे देश के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलता। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक के फ़ाइनल मैच तक का सफऱ तय करने वाली देश की खिलाड़ी बेटी विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार सिल्वर नहीं, गोल्ड मेडल विजेता की तरह पुरस्कार दे कर पूरा मान-सम्मान करे।

गीता को क्यों नहीं भेजा राज्यसभा

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि 2012 में गीता ने बतौर पहली महिला ओलंपिक क्वालीफाई किया था। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार और गीता और बबीता को डीएसपी का पद मिलना था लेकिन हुड्डा साहब ने भेदभाव करके गीता को इंस्पेक्टर और बबीता को सब इंस्पेक्टर बनाया। कोर्ट में केस डालने के बाद कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी, तब गीता ने कई रिकॉर्ड बनाए, तब उन्हें राज्यसभा क्यों नहीं भेजा? ये बस एक राजनीतिक स्टंट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments