HomeHindi Newsआयोग द्वारा स्ट्रांग रूमों की व्यवस्थाओं एवं निगरानी के संबंध में जारी...

आयोग द्वारा स्ट्रांग रूमों की व्यवस्थाओं एवं निगरानी के संबंध में जारी गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के संबंध में गढवाल सीट पर चुनाव लड़ने वाले पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस संबंध में पार्टी प्रतिनिधियों से सुझाव लिए और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रांग रूमों की व्यवस्थाओं एवं निगरानी के संबंध में जारी गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ईवीएम थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी गयी हैं जिसमें पुलिस पीएसी एवं आईटीबीपी के जवान 24 घंटे तैनात हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी, आरओ भी प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हैं। उन्होंने पार्टी प्रतिधिनियों को प्रतिदिन भी स्ट्रांग रूम का विजिट करने को कहा। इस दौरान कांग्रेस के योगेन्द्र विष्ट, बीजेपी के डीपी पुरोहित,हिमेन्द्र रावत,अमित कुमार सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी डीपी सती मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments