HomeHindi Newsगौतम सर ने मुझे गेंदबाजी के दिए थे टिप्स,पराग ने दिया बड़ा...

गौतम सर ने मुझे गेंदबाजी के दिए थे टिप्स,पराग ने दिया बड़ा बयान

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका की टीम को 43 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। जवाब में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 170 रनों पर समेट दिया। जिसमें रियान पराग ने मात्र पांच रन देकर तीन सफलता हासिल की।

पराग ने शानदार गेंदबाजी का गंभीर को दिया क्रेडिट

दरअसल रियान पराग को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जाता है। लेकिन इस बार बल्लेबाजी में तो रियान पराग कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग से गेंदबाजी कराई तो उन्होंने मात्र पांच रन देकर तीन विकेट हासिल कर लिए। और अब पराग ने गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गंभीर की तारीफ करते हुए रियान पराग ने कहा है कि गंभीर ने मुझे गेंदबाजी के टिप्स दिए थे अब क्या टिप्स दिए थे इसको लेकर तो कोई खास खुलासा रियान पराग ने नहीं किया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments