HomeHindi Newsहेड कोच बनने के गौतम गंभीर की विराट कोहली से क्या हुई...

हेड कोच बनने के गौतम गंभीर की विराट कोहली से क्या हुई बातचीत,खुद किया खुलासा

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां अजीत अगरकर और गौतम गंभीर से कई सारे सवाल पूछे गए, उनमें से एक सवाल हेड कोच गौतम गंभीर से विराट कोहली को लेकर भी पूछा गया कि विराट कोहली और उनका रिलेशन किस तरीके का है। इस पर गौतम गंभीर ने जो जवाब दिया है वो शायद हर भारतीय फैंस को पसंद आएगा।

हेड कोच बनने के बाद मेरी और विराट की हुई है बातचीत

मेरी विराट कोहली के साथ काफी बातचीत होती है। हेड कोच बनने के बाद भी हमने एक दूसरे से मैसेज में बात की है। विराट कोहली के साथ मेरा रिलेशन एक टीआरपी के लिए नहीं है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं और विराट कोहली कड़ी मेहनत करके इंडिया को गौरवान्वित करना चाहेंगे यही हमारा मुख्य काम है।

तो इस तरीके की बात गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर कही है। इससे साफ है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर का जो रिलेशन आईपीएल में हमें दिखाई देता है वह शायद भारत के लिए खेलते हुए दिखाई ना दे क्योंकि दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments