HomeHindi Newsकेएल राहुल को ड्रॉप करने के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया...

केएल राहुल को ड्रॉप करने के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस वक्त पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर है ऐसे में पुणे टेस्ट में से ठीक 1 दिन पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उनसे केएल राहुल को लेकर सोशल मीडिया में चल रही बातों पर सवाल पूछा गया जिस पर गौतम गंभीर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है

सोशल मीडिया प्लेइंग 11 डिसाइड नहीं करती है: गौतम गंभीर

दरअसल गौतम गंभीर से यह सवाल किया गया कि सोशल मीडिया पर केएल राहुल को लेकर अलग-अलग बातें चल रही है की उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाए, इस पर गौतम गंभीर ने जवाब देते हुए कहा कि ” सोशल मीडिया प्लेइंग 11 डिसाइड नहीं करती है मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि सोशल मीडिया और एक्सपर्ट क्या सोचते हैं। मेरे लिए यह मायने रखता है की टीम मैनेजमेंट क्या सोचती है। और इस वक्त टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को पूरी तरह से बैक करने के बारे में सोच रही है।

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह से केएल राहुल को लेकर बात की है उससे यह लग रह कि राहुल पुणे टेस्ट मैच में भी खेलते हुए नजर आएंगे। यानी सरफराज खान को 150 रनों की पारी खेलने के बावजूद प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। अब यह तो टॉस के वक्त ही पता चल सकेगा कि केएल राहुल खेल रहे हैं या फिर सरफराज खान को मौका मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments