HomeHindi Newsगौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच,जय शाह ने किया...

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच,जय शाह ने किया ऐलान

भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ गई है। गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने इस बात का ऐलान कर दिया है। और उन्होंने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी भी दे दी है।

जय शाह ने इंस्टाग्राम पर गौतम गंभीर के साथ तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और गौतम गंभीर की एक तस्वीर पोस्ट की है और लंबा चौड़ा पोस्ट भी किया है, और उसमें उन्होंने पूरी जानकारी दी है कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments