HomeHindi Newsगौतम गंभीर और अजीत आगरकर थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई...

गौतम गंभीर और अजीत आगरकर थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई सवालों के मिलेंगे जवाब

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर थोड़ी देर में एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं और यह प्रेस कॉन्फ्रेंस श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जहां पर टीम सेलेक्शन को लेकर कई सवाल पूछे जाएंगे और यह गौतम गंभीर की आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

हार्दिक- सूर्या की कप्तानी को लेकर आज मिलेंगे जवाब

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो उम्मीद है जो सवाल होंगे वो वही सवाल होंगे जिन्हें लेकर फैन्स के मन में सवाल है। हार्दिक पांड्या को कप्तानी क्यों नहीं दी गई? सूर्यकुमार यादव के अंदर ऐसी क्या क्वालिटी देखी गई कि उन्हें कप्तान बनाया गया, अभिषेक शर्मा को जगह क्यों नहीं दी गई, और रियान पराग को दो खराब T20 मुकाबले के बाद भी उनके ऊपर मौका क्यों दिया गया? ये वो सवाल है जो आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments