HomeHindi Newsहरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के ऊपर.. प्रयागराज में निचले इलाकों...

हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के ऊपर.. प्रयागराज में निचले इलाकों में भरा पानी

उत्तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियाती उपाय किए गए हैं और निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार सिंचाई विभाग के भीमगोड़ा बैराज में इंजीनियर हरीश प्रसाद ने कहा कि पहाड़ों से जो पानी यहां तक आ रहा है, उसे हमारे अधिकारी लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। सूचना उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचाई जा रही है। जिस भी डैम से पानी छोड़ा जा रहा है वहां से हमें अपडेट मिल रही है। वहीं उप्र के प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बारिश के चलते फिर से बढ़ गया है। संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर सहित निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सभी जरूरी उपाय करने की तैयारी कर ली है।
मुरादाबाद में गन्ना व धान को नुकसान
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण गन्ने और धान की फ़सलों को नुकसान पहुंचा। मुरादाबाद ज़िला कृषि अधिकारी डॉ राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस बार लगातार बारिश के चलते गन्ने और धान की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। अगर 3-4 दिन तक लगातार बारिश होती रही तो किसानों को भारी नुकसान होगा। नई सब्जियों को भी खेतों में पानी भरने से नुकसान पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments