HomeHindi NewsDelhi Newsगांधी परिवार का उप्र से नाता खत्म.. भाजपा ने कहा-यह सता रहा...

गांधी परिवार का उप्र से नाता खत्म.. भाजपा ने कहा-यह सता रहा था डर

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस नामांकन के साथ एक बात स्पष्ट है कि गांधी परिवार का औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश के साथ अब कोई रिश्ता नहीं बचा है। उप्र ने उनके परिवार को राजनीतिक रूप से पोषित किया। पहले वे अमेठी हारे और अब उनको हवा का रुख पता चल गया है कि रायबरेली में भी वे हारने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने उप्र से अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments