HomeHindi Newsरोहित- विराट और बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में चाहते...

रोहित- विराट और बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में चाहते हैं गंभीर

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच अगले महीने से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होना है। इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के जो नए हेड कोच हैं वो कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इससे पहले जो T20 सीरीज है वहां गौतम गंभीर ही कमान संभालेंगे। लेकिन अब गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने यह डिमांड रखी है कि वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खिलाना चाहते हैं।

गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने रखी ये डिमांड

भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने यह डिमांड रखी है कि श्रीलंका के खिलाफ जो तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है उसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह उपलब्ध होने चाहिए। अब इस पर जो फैसला है वह बीसीसीआई को करना है, क्योंकि बीसीसीआई ने ही यह कहीं ना कहीं बात कही थी कि यह तीनों खिलाड़ियों को एक लंबे आराम की जरूरत है।

वनडे सीरीज के बाद भी है आराम का वक्त

श्रीलंका के बीच जो वनडे सीरीज होनी है अगर उसके बाद देखा जाए तो भारतीय खिलाड़ियों को तकरीबन 6 हफ्ते का आराम मिल जाएगा। क्योंकि उसके बाद भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच अपने ही घरेलू मैदान पर खेलने हैं। यही वजह है कि शायद गौतम गंभीर चाहते हैं यह तीनों बड़े खिलाड़ी इस आराम से पहले तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments