HomeSportsBGT Seriesगंभीर ने BGT में भारत के दिग्गज खिलाड़ी को टीम में रखने...

गंभीर ने BGT में भारत के दिग्गज खिलाड़ी को टीम में रखने की रखी थी मांग,सेलेक्टर्स ने नकारा

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले ही एक बड़ा धमाका एक रिपोर्ट में हुआ है जिसमें यह कहा गया है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम चयन में चेतेश्वर पुजारा को शामिल करने के लिए सिलेक्टर्स को कहा था, लेकिन सिलेक्टर्स ने गंभीर की यह बात नहीं मानी।

ईश्वर पुजारा को टीम में चाहते थे गौतम गंभीर रिपोर्ट

दरअसल आज इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चेतेश्वर पुजारा को गौतम गंभीर शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्क्वाड में चाहते थे और इस चीज की मांग उन्होंने पर्थ में जीत के बाद भी की लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी बात नही मानी। अब नए साल के पहले ही दिन छपी इस खबर ने कई सारे सवाल भारतीय टीम में खड़े कर दिए हैं कि किस तरीके से टीम इंडिया कप्तान और कोच एक पेज पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

आपको बता दे फिलहाल भारतीय टीम पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ चुकी है। और अब भारतीय टीम को अगर सीरीज ड्रॉ करनी है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करना है तो सिडनी में होने वाला पांचवा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments