HomeHindi Newsसामने आया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल, इस तारीख को होगा...

सामने आया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल, इस तारीख को होगा भारत-पाक मुकाबला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होगा और यह चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी। भारत अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलता हुआ नजर आएगा। और जो सबसे बड़ा मुकाबला जो फैन्स देखना चाहते हैं वह है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला और यह मुकाबला 23 फरवरी को यूएई के मैदान पर खेला जाएगा।

23 तारीख को होगा भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच सुपरहिट मुकाबला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का जो सबसे बड़ा और सुपरहिट मुकाबला है वह 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच यूएई के मैदान पर खेला जाएगा। और खास बात यह है कि अगर भारत फाइनल में पहुंच जाता है तो फाइनल मुकाबला लाहौर में नहीं बल्कि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। और इसी तरह से हाइब्रिड मॉडल के तहत चैंपियंस ट्राफी खेली जाएगी।

आपको बता दे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आने में काफी देर हो गई क्योंकि लगातार यह डिबेट बनी हुई थी कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में होगी या पूरी पेस्ट ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी क्योंकि भारत की सरकार ने पहले ही बीसीसीआई को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था उसी के बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर हाइब्रिड मॉडल पर होने का फैसला आया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments