HomeHindi NewsDelhi Newsअमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला.. कांग्रेेस अब शुरू करेगी ये अभियान

अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला.. कांग्रेेस अब शुरू करेगी ये अभियान

संसद में पिछले दिनों हुए हंगामे और गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस अब आक्रामक हो गई है। संसद सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह इस मुद्दे को छोडऩे वाली नहीं है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज से राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रही है। पूरे भारत में पार्टी के सीडब्ल्यूसी सदस्य और वरिष्ठ नेता आंबेडकर के खिलाफ अमित शाह के भाषण के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। 24 तारीख को नेता कलेक्ट्रेट ऑफिस की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं, जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भारत के गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगेगे। उन्होंने कहा कि यह संविधान पर हमला है, संविधान के संस्थापक पिता पर हमला है। जिस तरह से अमित शाह ने आंबेडकर के खिलाफ बयान दिया है वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे।

अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की प्रासंगिकता के कारण संसद में इस पर चर्चा की मांग की थी। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं का अपमान करने की कोशिश की। संसद में अमित शाह के बयान से सभी आहत हैं। अब तक अमित शाह या पीएम ने इसके लिए माफी मांगने की कोशिश नहीं की है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को पूरे देश में उठाने का फैसला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रेस मीटिंग करेंगे। 27 दिसंबर को बेलगावी में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments