HomeHindi Newsकेदार भगवान तुंगनाथ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने चलाया...

केदार भगवान तुंगनाथ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने चलाया स्चछता अभियान

शिक्षा की गुणवत्ता में अपनी विशेष पहचान रखने वाले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचकर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर में शामिल तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ एवं चोपता घाटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। घोड़ाखाल ओल्ड ब्वायज एसोशिएशन के छात्रों ने भगवान तुंगनाथ के मंदिर से यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर एवं पैदल ट्रैक पर कूड़ा न फैलाने एवं घाटी को साफ-सुथरा रखने की अपील की। सैनिक स्कूल के छात्रों द्वारा तुंगनाथ घाटी में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में करीब चार कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments