HomeHindi Newsभारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है। इस बड़े मुकाबले से पहले भारत बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी और पाकिस्तान न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। लेकिन हर किसी को इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का ही रहेगा। इसी बीच पाकिस्तान की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बड़ी भविष्यवाणी भारत- पाकिस्तान मुकाबले को लेकर दे दी है।

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान का रहेगा पलड़ा भारी: मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर ने इस बड़े मुकाबले से पहले कहा कि “पाकिस्तान ने हाल ही में जिस तरह का खेल दिखाया है, ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया और फिर साउथ अफ्रीका को हराया, उससे उनकी ताकत का पता चलता है। खासकर विदेशी परिस्थितियों में। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए, मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि, बड़े टूर्नामेंट में भारत हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है। लेकिन टीम इंडिया दबाव में है और अपनी हालिया हार के कारण कड़ी आलोचना का सामना कर रही है।

आपको बता दें चैंपियंस ट्रॉफी में अगर भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच रिकॉर्ड को देखें तो रिकॉर्ड काफी मिला-जुला रहा है भारत ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी मिली के मैच में पाकिस्तान को हराया था तो पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में भारत को हराते हुए बदला ले लिया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments