HomeHindi NewsRCB की गेंदबाजी को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा...

RCB की गेंदबाजी को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल की ऐसी टीम है जो हर बार मजबूत दिखाई देती है लेकिन किसी न किसी विभाग में टीम कमजोर हो जाती है। अब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के गेंदबाजी अटैक को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही कहा है कि आने वाले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम संघर्ष करती हुई नजर आ सकती है।

गेंदबाजी अटैक के कारण संघर्ष करती हुई नजर आ सकती है बेंगलुरु की टीम

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के गेंदबाजी अटैक को लेकर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स में बातचीत करते हुए कहा कि ” अल्जारी जोसेफ और लौकी फर्गुसन चिन्नास्वामी के मैदान पर काफी महंगे साबित हो सकते हैं। क्या इन दोनों खिलाड़ियों के पास नियंत्रण है यह बहुत बड़ा सवाल है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने अपने सब बड़े खिलाड़ियों यानी गेंदबाजों को रिलीज कर दिया था जिसमें जोश हेजलवुड, हसारंगा जैसे गेंदबाज शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments