HomeHindi Newsविराट के समर्थन में उतरा इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी,ये है वजह

विराट के समर्थन में उतरा इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी,ये है वजह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विराट कोहली को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि बीसीसीआई विराट कोहली को आगामी t20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं करना चाहती है। और अब इसी को लेकर इंग्लैंड की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली को लेकर ब्रॉड ने किया ट्वीट

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विराट कोहली को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि “ये सच नहीं हो सकता। फैंस के नजरिए से आईसीसी अमेरिका में भी मैचों का आयोजन करा रहा है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाना है। विराट दुनिया के किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण हैं, मुझे यकीन है कि उन्हें चुना जाएगा। ये बात ब्रॉड ने कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments