HomeHindi Newsमेरे पिता को माफ कर दो, रविचंद्रन अश्विन ने आखिर सोशल मीडिया...

मेरे पिता को माफ कर दो, रविचंद्रन अश्विन ने आखिर सोशल मीडिया पर क्यों की ऐसी मांग?

भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। और ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

अब उनके रिटायरमेंट को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लेकिन इसी बीच उनके पिता ने यह बयान दिया कि रविचंद्रन अश्विन का अपमान किया गया इस वजह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया है, लेकिन अब अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर माफी मांगी है।

मेरे पिता को माफ कर दो: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा था किमुझे भी उनके संन्यास के बारे में आखिरी समय में पता चला। रिटायर होना उनकी इच्छा और चाहत है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ये फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद हो सकता है कि उनका अपमान किया गया हो।

अब अश्विन ने एक यूजर का जवाब देते हुए लिखा कि “मेरे पिता मीडिया द्वारा प्रशिक्षित नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप ‘पिता के बयानों’ को इतना सीरियस लेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और उन्हें अकेला छोड़ दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments