HomeHindi Newsगंगा आरती में शामिल होंगे विदेशी मेहमान.. महाकुंभ में होगा संतों का...

गंगा आरती में शामिल होंगे विदेशी मेहमान.. महाकुंभ में होगा संतों का सम्मान

प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ 2025 भव्य होने वाला है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई है। दुनिया के विशिष्ट लोग भी महाकुंभ के साक्षी बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने को लालायित हैं। महाकुंभ के दौरान यह पहली बार होगा जब इजरायल, अमेरिका और फ्रांस समेत तमाम देशों के दिग्गज गंगा आरती में शामिल होंगे। बताया जाता है कि उनके साथ सेना के जवान भी शामिल होंगे। महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के कोने-कोने से आ रहे विशिष्ट संतों का सम्मान करने की योजना बनाई गई है। भारत के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के संतों का एक साथ महाकुंभ के महाआयोजन में शामिल होना सभी के लिए अविस्मरणीय होगा।

विदेशों के नामी लोग योगी से मिलने आएंगे

भारत के सबसे बड़े राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्व के कई देशों के लोगों में क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इजरायल, अमेरिका, फ्रांस, वियतनाम, इटली, कनाडा और म्यांमार के नामी लोग सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने भारत आ रहे हैं। ये सभी विदेशी मेहमान प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगे। उनके साथ भारतीय सेना के बड़े अधिकारी भी रहेंगे। ये सभी हरिहर गंगा आरती समिति के मेहमान होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments