HomeHindi Newsनर्मदा स्नान के लिए जा रहे 5 लोगों की मौत, MP के...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे 5 लोगों की मौत, MP के बैरसिया थाना क्षेत्र में हादसा

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात मकर संक्रांति के अवसर पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। विदिशा के सिरोंज का एक परिवार लोडिंग वाहन (पिकअप) में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जा रहा था, तभी विधा विहार स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुकेश अहिरवार (40), उनकी मां बबली बाई (58), बेटा दीपक (17), और रिश्तेदार लक्ष्मी व हरिबाई की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर रोशनी की कमी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का गलत दिशा से आना हादसे की वजह बना।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। स्थानीय विधायक विष्णु खत्री ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments