श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति और भक्तों की तस्वीरें साझा की हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली होली है। श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह नजर आया। रामलला के दर्शनों के लिए रोजाना की तरह होली के पूर्व भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रोजाना की तरह रामलला का अद्भुत श्रृंगार किया गया। जय श्रीराम के नारों से अयोध्या नगरी गूंज उठी।


