HomeHindi Newsपहले लगी चोट, उसके बाद जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच का...

पहले लगी चोट, उसके बाद जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस मेथड के तहत श्रीलंका की टीम को 7 विकेट से हराते हुए 3 मैचों की T20 श्रृंखला में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य डकवर्थ लुईस मेथड के तहत रखा गया था। जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली।

लेकिन हम इस आर्टिकल में रवि बिश्नोई के बारे में बात करने जा रहे हैं। क्योंकि पहले T20 मुकाबले में कैच लेते वक्त रवि बिश्नोई को आंख के नीचे गेंद लग गई थी जिसके बाद रवि बिश्नोई का मैदान पर ही इलाज किया गया। लेकिन उसके बाद भी रवि बिश्नोई नहीं रुके और शानदार गेंदबाजी की और दूसरे T20 मुकाबले में तो उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीत लिया।

चार ओवर की गेंदबाजी में बिश्नोई ने झटक लिए 3 विकेट

भारतीय टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन सफलता हासिल की। रवि बिश्नोई इस वक्त भारतीय टीम के लिए लगातार विकेट ले रहे हैं। और अब रवि बिश्नोई की गेंदबाजी को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिश्नोई टीम इंडिया के नए मैच विनर बन गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments