HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में हुई पहली कैबिनेट बैठक.. जनशिकायतों पर सीएम ने दिए यह...

हरियाणा में हुई पहली कैबिनेट बैठक.. जनशिकायतों पर सीएम ने दिए यह निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिपरिषद के सभी सहयोगियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक की। बैठक में हरियाणा की उन्नति और बेहतरी के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विकसित भारत विकसित हरियाणा के संकल्प को सिद्ध करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यभार संभाला। सीएम ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी अपना हर क्षण पूरी ईमानदारी से हरियाणा के जन-जन की सेवा के लिए लगाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर हुई प्रगति के विषय पर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर जन शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments