HomeHindi Newsकोठियालसैन स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी आग

कोठियालसैन स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी आग

कोठियालसैन स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी आग पर फायर यूनिट गोपेश्वर के कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, आग पर पाया काबू। फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना मिली कि विद्युत विभाग कोठियालसैन के कंट्रोल रूम मे आग लगी है, सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर LFM प्रदीप त्रिवेदी के नेतृत्व में फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम मय वाहन फायर एंव उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ विद्युत सब-स्टेशन कोठियालसैन के बामियाला फीडर पेनलबोर्ड में आग लगी थी, फायर यूनिट कर्मियों द्वारा मिनी वाटर टेंडर व फोम टेंडर की होजरील की सहायता से आग को बुझाना प्रारम्भ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments