HomeHindi Newsपिता चलाते हैं गांव में मेडिकल दुकान,बेटी बन गई SDM, जाने कैसे...

पिता चलाते हैं गांव में मेडिकल दुकान,बेटी बन गई SDM, जाने कैसे किया कमाल

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2023 के हालही में परिणाम घोषित हुए। इन नतीजों में प्रदेश के कई काबिल छात्रों ने सफलताओ की अलग-अलग इबारते लिख दी हैं। ऐसी ही एक कहानी है सुनिष्ठा सिंह की जिसके पिता तो गाँव में मेडिकल की दुकान चलाते हैं,लेकिन बेटी ने अब यूपी पीसीएस की परीक्षा में टॉप कर अपने एसडीएम बनने के सपने को पूरा कर लिया है।

कौन है सुनिष्ठा सिंह ?

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित गुथिया गांव में सुनिष्ठा सिंह के पिता की मेडिकल शॉप है। सुनिष्ठा के पिता कुंवर विजयंत सिंह एक मेडिसन का बिजनेस करते हैं और गांव से नजदीक कैसरगंज बाजार अपने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी बेटी सौम्या सिंह टीचर हैं जबकि छोटा बेटा उत्कर्ष सिंह परास्नातक की पढ़ाई पूरी कर रहा है. वहीँ उनकी बेटी सुनिष्ठा ने यूपीपीसीएस की परीक्षा में 16वी रैंक हासिल की है।

बहराइच में की स्कूल,लखनऊ में कॉलेज

सुनिष्ठा ने हाई स्कूल वा इंटरमीडिएट की पढ़ाई बहराइच शहर के हिंदी मीडियम के स्कूल बाल शिक्षा निकेतन से और स्नातक की पढ़ाई लखनऊ के क्रिश्चियन कालेज से पूरी की है. सुनिष्ठा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का था, जो अब एसडीएम बनकर पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि वो इस जिले के नामचीन राजनीतिक ठाकुर हुकुम सिंह के गांव से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने इस बेहद पिछड़े जिले में शिक्षा की अलख जगाई थी. उन्ही के नाम पर बहराइच में ठाकुर हुकुम सिंह किसान डिग्री कॉलेज भी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments