किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमने दिल्ली की ओर मार्च करने का अपना फैसला नहीं बदला है। हम तब तक इंतजार करेंगे, जब तक सरकार सडक़ें फिर से नहीं खोल देती। हमने अन्य राज्यों के किसानों से 6 मार्च को रेलवे, बस या किसी अन्य वाहन का उपयोग करके दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए कहा है। हम किसान यहीं (खनौरी और शंभू सीमा) रहेंगे। हम अपने ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के बिना आगे नहीं बढ़ेंगे।


