HomeHindi NewsDelhi Newsकिसानों का दिल्ली कूच स्थगित.. इधर उप्र से ट्रैक्टर मार्च की तैयारी

किसानों का दिल्ली कूच स्थगित.. इधर उप्र से ट्रैक्टर मार्च की तैयारी

दिल्ली में पंजाब के किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी की ओर प्रस्तावित मार्च को रोकने के बाद सरकार ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने सिंघु बॉर्डर से दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेड्स हटाए हैं। दरअसल किसानों ने 29 फरवरी तक दिल्ली कूच स्थगित कर दिया, जिसके बाद दिल्ली के टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर थोड़ा ट्रैफिक खोल दिया गया है। इधर आज किसान नेता यूपी गेट पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। ऐसे में नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments