HomeHindi Newsभारतीय टीम को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया फैन, तस्वीर...

भारतीय टीम को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया फैन, तस्वीर हुई वायरल

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड इस वक्त सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि जिस अंदाज में फैन्स भारतीय टीम को देखने आए हैं वो एक तरह से यह बताता है कि भारत देश में क्रिकेट को लेकर फैंस में कितना जुनून भरा हुआ है। और इसका एक वाकया तब देखने मिला जब भारतीय टीम को देखने के लिए एक फैन पेड़ पर चढ़ गया।

पेड़ पर चढ़कर तस्वीर खींचने लगा एक भारतीय फैन

भारतीय टीम ओपन बस में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड कर रही थी नीचे लाखों की संख्या में फैन्स भारतीय टीम का इस्तकबाल कर रहे थे। लेकिन तभी एक तस्वीर ऐसी वायरल हो रही है जिसमें एक भारतीय फैन पेड़ पर चढ़कर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें खींचता हुआ नजर आया और यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments