HomeHindi Newsभारतीय खिलाड़ियों के परिवारों को एक साथ एक मैच देखने की मिली...

भारतीय खिलाड़ियों के परिवारों को एक साथ एक मैच देखने की मिली छूट

भारतीय टीम के खिलाड़ी इस बार दुबई में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने परिवार को सिर्फ एक मैच के लिए ला सकेंगे। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस फैसले में ढील दी है, जिससे खिलाड़ी अगर चाहें तो अपने परिवार को दुबई बुला सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ एक मैच के लिए होगी।

पहले खबरें थीं कि बीसीसीआई ने कड़ा फैसला लेते हुए भारतीय खिलाड़ियों के परिवार को इस दौरे पर साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर खिलाड़ी ने इस मामले में छूट मांगी थी, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि कोई भी अतिरिक्त खर्च बोर्ड नहीं उठाएगा।

बीसीसीआई का नया नियम


पिछले महीने खबर आई थी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर सख्ती बरतते हुए एक 10-पॉइंट गाइडलाइन जारी की थी। इसमें 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों को सिर्फ दो हफ्ते तक परिवार को साथ रखने की छूट दी गई थी। पहले माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिलाड़ियों के परिवारों के आने पर पूरी तरह पाबंदी होगी, लेकिन अब इस फैसले में थोड़ी राहत दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments