HomeHindi NewsHaryanaईवीएम का फेक वीडियो किया अपलोड.. हरियाणा पुलिस तलाश में जुटी

ईवीएम का फेक वीडियो किया अपलोड.. हरियाणा पुलिस तलाश में जुटी

हरियाणा में ईवीएम का एक फेक वीडियो जारी हुआ है। यह वीडियो 2019 के विधानसभा चुनाव के समय भी शरारती तत्वों ने वायरल किया था। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कड़ी निगरानी की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता व ईवीएम से संबंधित गलत जानकारी साझा करने पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है। मामले की तफ्तीश में पाया गया कि यह वीडियो फेक है और वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के समय भी यह वीडियो शरारती तत्वों द्वारा वायरल किया गया था। वीडियो में बताया गया कि पानीपत में नकली ईवीएम पकड़ी गई हैं।
यूट्यूब से हटाने के लिए कहा
चुनाव आयोग ने बताया कि जिला पानीपत में उपलब्ध सभी ईवीएम सुरक्षित है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक, पानीपत को पत्र लिखा है और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। इसके साथ ही वीडियो को यूट्यूब से हटवाने हेतु कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments