HomeHindi NewsDelhi Newsनारे लगाने में महारत, समस्या समाधान में नहीं.. राहुल गांधी का पीएम...

नारे लगाने में महारत, समस्या समाधान में नहीं.. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सिर्फ नारे लगाने और समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें वह युवाओं के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “मेक इन इंडिया’ सिर्फ एक जुमला बन गया है, जो जमीन पर कभी उतरा ही नहीं। प्रधानमंत्री को नारे लगाने में महारत हासिल है, लेकिन युवाओं की बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि देश के युवा आज भी रोजगार के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है।

वीडियो में, राहुल गांधी युवाओं से बातचीत करते दिख रहे हैं, जहां वे ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रोजगार सृजन की कमी और उद्योगों की चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवा यह शिकायत करते भी नजर आ रहे हैं कि ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर उन्हें सिर्फ निराशा ही मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments